onlinejyotish.com free Vedic astrology portal

ज्योतिष पाठ - चंद्र मंगल योग (Chandra Mangala Yoga)


ज्योतिष में चंद्रमा "मन" का कारक है और मंगल "साहस" का। जब ये दोनों एक साथ होते हैं, तो इसे "चंद्र मंगल योग" या "महालक्ष्मी योग" कहा जाता है। यह योग जातक को आर्थिक रूप से बहुत सक्षम बनाता है, बशर्ते चंद्रमा निर्बल न हो।

विषय विश्लेषण एवं प्रभाव
आर्थिक एवं व्यावसायिक
  • ये लोग धन अर्जित करने के मामले में अत्यंत सक्रिय होते हैं।
  • इन्हें धन को 'रोटेट' (Invest) करना अच्छी तरह आता है।
  • रियल एस्टेट, मेडिसिन या नर्सिंग के क्षेत्र में सफल होते हैं।
मानसिक स्थिति जातक का मन हमेशा किसी न किसी विचार से उत्तेजित रहता है (Restless Mind)। इनमें गजब की जिद्द और दृढ़ संकल्प होता है।
विशेष नोट यदि चंद्रमा "क्षीण" (अमावस्या के करीब) हो, तो यह योग मानसिक तनाव दे सकता है। इसके विपरीत, "पूर्ण चंद्रमा" होने पर यह अद्भुत धन योग प्रदान करता है।



नोट: इस वेबसाइट पर त्योहारों और ग्रहण की तिथियों की गणना स्विस एफेमेरिस (Swiss Ephemeris) और दृक सिद्धांत के आधार पर की गई है। यहां दर्शाए गए समय आपके चुने गए शहर के अक्षांश और देशांतर के अनुसार समायोजित किए गए हैं, जिसमें सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त की गणना टोपोसेंट्रिक (topocentric) निर्देशांकों का उपयोग करके की गई है। क्षेत्रीय परंपराओं या स्थानीय पंचांग की भिन्नताओं के कारण इसमें मामूली अंतर आ सकता है। किसी भी संदेह की स्थिति में, कृपया अपने स्थानीय पंचांग या पारिवारिक पुरोहित (पंडित जी) से पुष्टि अवश्य कर लें।